सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: चोरौत। एनएच 527 सी के चोरौत-पुपरी मुख्य पथ पर वर्मा मोड़ के पास शनिवार की शाम एक बाइक सवार युवक ने एक वृद्ध को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे वृद्ध सोमन महतो का सिर फट गया और वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल को इलाज के लिए पुपरी के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। वृद्ध व्यक्ति की पहचान मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के पिड़ौखर गांव निवासी सोमन महतो (62) के रुप में की गयी है। बताया जाता है कि सोमन महतो अपने घर से दुध लाने के लिए निकला था और सड़क से निचे उतर ही रहा था कि सामने से बाइक सवार युवक ने ठोकर मारकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक की ठोकर से अधेड़ जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान क...