Sitamarhi News: सड़क दुर्घटना में पूर्व थानाध्यक्ष घायल, रेफर
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एसएच-22 पर मोरसंड बाजार स्थित कटरा मोड़ के समीप शनिवार को बाइक और कार की टक्कर में महिन्दवारा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार बाइक से महिन्दवारा थाना के मालखाना का प्रभार सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान मोरसंड बाजार के पास उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया कि कार में ससौला निवासी प्रकाश सिंह अपने पुत्र के साथ सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल इलाज के लिए जा रहे थे।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रुन्नीसैदपुर थाना के पुनि सह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.