सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी थाना के पिपराही बाजार जाने वाली सड़क के किनारे घायल व बेहोशी की हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनगर बेदौल वार्ड संख्या 9 निवासी विष्णु मंडल के 32 वर्षीय पुत्र तपेश्वर मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार तपेश्वर मंडल शनिवार को गांव के दो लोगों के साथ घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार को पिपराही बाजार जाने वाली सड़क के किनारे एक गड्ढे में वे घायल और बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें तत्काल पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। वहां से चिकित्सकों ने एसक...