Sitamarhi News: सघन वाहन जांच अभियान से चालकों में मचा हड़कंप
सीतामढ़ी, अक्टूबर 23 -- Sitamarhi News: चोरौत। थाना क्षेत्र के चोरौत-भिटठामोड़ पर स्थित एनएच-227 पर एक गैस गोदाम के पास शुक्रवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया सहित छोटे-बड़े सभी तरह के वाहनों की जांच हुई। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी के नेतृत्व में पीटीसी आकाश कुमार एवं पुलिस बल ने अभियान चलाया। वाहनों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा हेल्मेट एवं सीट बेल्ट के इस्तेमाल की जांच की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.