सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर की सड़कों, सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला दंडाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ दोबारा अतिक्रमण नहीं होने देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण के दोबारा होने और नए अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी रखी जाए। नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शहर में लगने वाले अतिक्रमण के लिए संबंधित थाना अध्यक्ष सीधे जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान और अभियान के बाद पुलिस की ओर से अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब अतिक्रमण को लेकर संबंधित थानाध्यक्षों की जवाबदेही तय कर दी गई ...