सीतामढ़ी, नवम्बर 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर नगर निगम ने करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सफाई उपकरणों की खरीद की है। सफाईकर्मियों की लंबी फौज है और कचरा डंप करने के लिए निर्धारित स्थल के अलावा निगम के पास अपनी जमीन भी उपलब्ध है। इसके बावजूद शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और चौक-चौराहों पर कचरा डंप किया जा रहा है। इससे नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कचरा उठाव के बजाय मुख्य सड़कों पर जमा किए जाने से राहगीरों और आसपास के मोहल्लेवासियों को दुर्गंध के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति डुमरा रोड में ओरिएंटल स्कूल के बगल जयप्रकाश पथ के प्रवेश द्वार की है। यहां सड़क किनारे ही कचरा जमा किया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में परेशानी होती ह...