Sitamarhi News: संबंध बनाने से इनकार पर हत्या की धमकी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। संबंध बनाने से इनकार करने पर एक विधवा को पुत्र, पुत्री व भैसुर की हत्या करने की धमकी दी गई। मामले में पीड़िता के आवेदन पर सोमवार को थाने में एफआईआर हुई है। इसमें पटना कावेरी अपार्टमेंट निवासी अभय श्रीवास्तव को आरोपित किया गया है। पीड़िता के मुताबिक पति के इलाज को लेकर आरोपी से उसकी जान पहचान हुई। लेकिन पति की मृत्यु के बाद वह उसके घर आने जाने लगा। 8 अक्टूबर की शाम वह घर आकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। हल्ला होने एकत्रित ग्रामीण और परिजन आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- पटना से सटे बाढ़ में महिला से सरेआम हैवानियत, कपड़े फाड़ रेप की कोशिश का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.