Sitamarhi News: संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सलामती की कामना को लेकर शनिवार को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत रखा। पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर के सीता कुंड समेत विभिन्न कुंडों व तालाबों पर महिलाओं ने स्नान कर भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। इस दौरान माताओं ने संतान की खुशहाली के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले जितिया पर्व में महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा। यह व्रत कठिन व्रतों में शामिल माना जाता है। पर्व को लेकर पुनौरा धाम के सीता कुंड पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने कुंड में स्नान करने के बाद मां जानकी की पूजा-अर्चना की。 यह भी पढ़ें- Katihar News: माताओं ने निर्जला व्रत रख संतान की लंबी आयु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.