Sitamarhi News: श्रीहनुमत महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। प्रखंड कार्यालय स्थित स्टेशन टोला में नवनिर्मित श्रीहनुमत महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर बैंक चौक, महारानी स्थान, हरिहर पथ, मंगलाधाम मंदिर एवं संढ़वारा चौक होते हुए अधवारा नदी के उत्तरायणी घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ कलशों में जल भरकर यज्ञ स्थल लाया गया। पूरे अनुष्ठान के दौरान पंडित उमेश झा, नवल किशोर मिश्र एवं गंगेश्वर झा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया। वहीं यजमान सह पुजारी संजय राय द्वारा सभी वैदिक कर्मकांड संपन्न कराए जा रहे हैं। महायज्ञ के शुभारंभ से क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.