सीतामढ़ी, जुलाई 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावण मास के दौरान जिले के प्रमुख शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में सदर एसडीओ आनंद कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सदर अनुमंडल क्षेत्र के नौ थानाध्यक्ष, नौ अंचल अधिकारी तथा एसडीपीओ-1 और एसडीपीओ-2 शामिल हुए। बैठक में श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ ने बताया कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांवरिये जिले के प्रसिद्...