Sitamarhi News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में हजारों रुपये की संपत्ति जली
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: पुपरी। जनकपुर रोड के वार्ड 24 झझिहट मिस्त्री पट्टी में सोमवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर समेत एक लाख से अधिक की संपति जल गई। घटना में दो बकरी का बच्चा भी मर गया। लोगों व अग्निशमन कर्मियों के सहयोग से आग बुझाया गया। जानकारी के अनुसार दिन के करीब 3.30 बजे रामबली ठाकुर के टिन के चादर निर्मित घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। शोर जुटे लोगों ने खेत में बारिश के पानी से आग बुझाया। सूचना पाकर अग्निशामक वाहन भी पहुंच गया। इस घटना में गृहस्वामी रामबली ठाकुर के घर व उसमें रखा फर्नीचर का लकड़ी, आलमीरा, पलंग, चौकी, फर्नीचर बनाने बाला सारा औजार, मवेशी का सारा चारा आदि जल कर राख हो गया। उन्होंने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.