Sitamarhi News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग मेंे पशुओं की मौत, तीन लाख की संपत्ति राख
सीतामढ़ी, अक्टूबर 10 -- Sitamarhi News: सुरसंड। भिट्ठा थाना क्षेत्र की कोरियाही पंचायत के सेमुआ गांव में गुरुवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पशुपालक का घर जलकर राख हो गया। हादसे में दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि घर में रखे फर्नीचर, पशुचारा समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, गांव के वार्ड संख्या 15 निवासी राजेश मंडल के चदरानुमा घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और आग बुझाने में लग गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का सामान जल चुका था। घर में बंधे दोनों मवेशियों को बचाया नहीं जा सका। इनमें एक मवेशी करीब दो महीने बाद बच्चा देने वाली थी। घटना की सूचना पर पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर मृत मवेशियों की जांच की। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.