सीतामढ़ी, जुलाई 16 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र कैलाशपुरी स्थित सब्जी मंडी के समीप शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी। इसमें दुकान में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। इस बावत पीड़ित दुकानदार राघवेन्द्र कुमार ने डुमरा थाने व अंचल कार्यालय में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है। दिए गए आवेदन में बताया है कि 12 जुलाई की मध्य रात्रि दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की लपटों में दुकान में रखे सामानों के अलावा दो बड़े फ्रीज समेत अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। पीड़ित दुकानदार ने आग से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का दावा किया है। घटना की सूचना पुलिस को देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...