Sitamarhi News: शॉर्टसर्किट से होते हैं अधिकतर अग्निकांड
सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: आमोद कुमार सीतामढ़ी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहरनगर में गुरुवार को बिहार अग्निशमन सेवा की ओर से अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण का नेतृत्व प्रधान अग्निरक्षक सोहराब आलम अंसारी ने किया। उन्होंने बताया कि अधिकांश अग्निकांड लापरवाही और शॉर्ट सर्किट के कारण होते हैं। उन्होंने विद्युत उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव, ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग, आग लगने की स्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.