Sitamarhi News: शिविर में 136 मरीजों के नेत्रों की जांच हुई
सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। महिसौथा पंचायत के बाजार स्थित पंचायत भवन में रविवार को गायत्री शक्ति पीठ के तहत संचालित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक (सारण) के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अभिनव कुमार ने दूर-दराज से पहुंचे 136 गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 18 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गई। चिन्हित मरीजों को 31 अगस्त को मस्तीचक स्थित संस्थान के अस्पताल ले जाकर नि:शुल्क ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाएगा।मरीजों को दवा, चश्मा, भोजन समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर सरपंच संघ सीतामढ़ी के जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद यादव, संस्थान के जिला प्रभारी अरविंद कुमार, जिला परिषद सदस्य नंदकुमार यादव, उपमुखिया विजय कुमार यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.