Sitamarhi News: शिविर में लोगों के बीच बांटे गए जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र
सीतामढ़ी, अगस्त 19 -- Sitamarhi News: शिवहर,हिप्र.। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शिवहर प्रखंड की सरसौला खुर्द पंचायत में मंगलवार को 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में डीएम प्रतिभा रानी व एसपी शैलेन्द्र सिंह ने खुद उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और ऑन-द-स्पॉट निवारण सुनिश्चित किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जांच के उपरांत 127 आवेदनों को तुरंत स्वीकृत कर दिया, जबकि आवश्यक मानदंड पूरे न करने वाले 13 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: सहयोग शिविर: 2803 आवेदन मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.