सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- Sitamarhi News: पुपरी। बिजली बिल में सुधार को लेकर बुधवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में बिल सुधार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिल में गड़बड़ी समेत अन्य समस्याओं को लेकर 122 उपभोक्ताओं ने आवेदन जमा किया गया। इनमे 33 शिकायतों का शिविर में निष्पादन किया गया। शिविर में मौजूद सहायक विधुत अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज ने बताया कि विभाग के निर्देश पर 17 से 22 अगस्त तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें गलत मीटर रीडिंग, औसत बिल, अधिक बिल आने, मीटर से संबंधित बिलिंग त्रुटि आदि समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आयोजित विशेष शिविर लाभ उठाने व उपभोक्ताओं को आवेदन के साथ आवश्यक संबंधित दस्तावेज साथ लेकर पहुंचने की अपील किया है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: बिजली बिल सुधार के लिए 22 अगस्त तक ...