सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: हरिकांत सिंह,शिवहर। शिवहर सदर थाने के थानाध्यक्ष सहित जिले के चार थाने में नए थानाध्यक्ष पदस्थापित किए गए हैं। इस संबंध में एसपी शैलेंद्र सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है। नव पदस्थापित पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है।

नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति शिवहर सदर के नए थानाध्यक्ष पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार झा बनाए गए हैं। उन्हें मद्यनिषेध एवं डीसीआरबी शाखा के प्रभारी से स्थानांतरित कर सदर थाने के थानाध्यक्ष का प्रभार सौपा गया है। इसके अलावा हिरम्मा थाने के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार गुप्ता को वहां से हटकर तरियानी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि तरियानी थाने में पदस्थापित दरोगा उपेंद्र कुमार को हिरम्...