Sitamarhi News: शिवहर: नाबालिग लड़की का दूसरी बार अपहरण
सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: पिपराही। क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग का लगातार दूसरी बार अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एफआईआर करायी गयी है। अपहृता की मां ने आवेदन देकर कहा है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री आठवी कक्षा की छात्रा है। पुलिस द्वारा नाबालिग पुत्री को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुत्री के बयान के बाद न्यायालय के अनुमति से पुत्री को अपने घर ले आयी। लेकिन एक बार पुनः उसी आरोपी ने नाबालिग पुत्री का दुबारा अपहरण कर ले गया। इस मामले में एक बार फिर से पूर्वी चंपारण जिला के शिकारगंज थाना के रूपहारा गांव के प्रकाश कुमार,इसके फुफा,माता पिता सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
छेड़छाड़ का मामला अधेड़ महिला ने लगाया छेड़छाड़ करने का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.