Sitamarhi News: शिवहर:कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं : डीएम
सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: हरिकांत सिंह,शिवहर। बिहार शहरी बुनियादी ढांचा विकास निगम (बुडको) द्वारा शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी मानसून को देखते हुए शहर को जलजमाव से मुक्त रखने और सभी निर्माण कार्यों में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: जलजमाव की समस्या पर तुरंत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.