सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के चकमहिला पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित शिक्षिका की पहचान अनामिका देवी, पति रजनीश कुमार शाही, के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाखर गांव की निवासी हैं और वर्तमान में मेहसौल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहती हैं। स्कूल जाते समय दिया वारदात को अंजाम दिया जानकारी के अनुसार अनामिका देवी सोमवार सुबह अपने घर से चकमहिला मध्य विद्यालय पढ़ाने के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान चकमहिला पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। ...