सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। 15 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ स्वतंता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थानों में प्रधान व मुख्य अतिथि ने झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय डुमरा स्थित शिक्षा भवन में डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने झंडोलन किया। मौके पर सभी डीपीओ समेत संभाग प्रभारी व कर्मी मौजूद थे। इसी तरह एमपी हाईस्कूल में प्राचार्य बैद्यनाथ बैठा, पीएम श्री कमला गर्ल्स हाईस्कूल में प्राचार्य मो. कमरुल होदा, उमावि मधुबन में प्रधानाध्यापक डॉ. मनीष ने झंडोत्तोलन किया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यालय भवन में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र, आरएसएस महिला कॉलेज में प्राचार्या डॉ. अर्पणा, एसएलके के कॉलेज में प्राचार्य डॉ. बीरेन्द्र चौधरी, एसआरके गोयनका कॉलेज में डॉ. ओपी राय ने तिरंगा फहराया। यह भी पढ़ें-...