Sitamarhi News: शिक्षक सीट से डॉ. नरेंद्र की जीत पर खुशी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: चोरौत। तिरहुत स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत पर बुधवार की शाम चोरौत प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए डॉ. सिंह के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता विश्वनाथ मिश्र ने डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उनकी विजय से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. सिंह शिक्षकों,स्नातकों और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। साथ ही शिक्षा जगत से जुड़ी समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.