सीतामढ़ी, अगस्त 6 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, हिप्र। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में दूसरे दिन गुरुवार को भी जिले के सभी अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ (बूटा) के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में अधिनियम को वापस लेने की मांग करते हुए चरणबद्ध आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। नगर स्थित एसएलके कॉलेज, आरएसएस साइंस कॉलेज, एसआरके गोयनका कॉलेज, आरएसएस महिला कॉलेज, जेएस कॉलेज चंदौली समेत जिले के पांचों अंगीभूत कॉलेजों में प्रदर्शन हुआ। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विवि अधिनियम के विरोध में आंदोलन रहा जारी यह भी पढ़ें- शिक्षकों और कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध यह भी पढ़ें- प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी...