सीतामढ़ी, अक्टूबर 23 -- Sitamarhi News: शिवहर। विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के चुनाव का मतदान शिवहर जिले में शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया। शिक्षक क्षेत्र के चुनाव को लेकर 87.76 फीसदी और स्नातक क्षेत्र के चुनाव को लेकर 58.39 फिसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीपीआरओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव कर्मियों की मुस्तैदी के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षक क्षेत्र के लिए जिले में कुल 87.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 88.59 और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 80.65 रहा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: देसरी मे...