Sitamarhi News: शिक्षक दीपक है जो जलकर छात्रों को संवारे: दीनानाथ
सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सुहई मालिकाना में शनिवार को शिक्षक दिवस श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीनानाथ सिंह ने की। समारोह की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनना है। शिक्षक समाज में उस दीपक के समान है जो खुद जलकर दूसरों की राह रोशन करता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने गुरुओं को उपहार व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.