सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सहयोग पोर्टल पर समरेंद्र नारायण वर्मा की ओर से दर्ज शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग में कार्रवाई तेज हो गई है। शिकायत के मामले में क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी के सिविल सर्जन से जांच प्रतिवेदन मांगा है। 19 नवंबर को जारी पत्र में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव के 5 नवंबर के पत्र का हवाला दिया गया है। इसमें सिविल सर्जन को शिकायत के आलोक में अपने स्तर से की गई जांच व संबंधित संवर्गों की प्रतिनियुक्ति व कार्यादेश समाप्त करने संबंधी की गई कार्रवाई का ब्योरा देने का निर्देश दिया गया है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों की पूरी जवाबदेही संबंधित पदाधिकारी की होगी। क्षेत्रीय अपर निदेशक ने शीघ्र आवश्यक...