सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सुरसंड। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार की शाम सुरसंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुयी बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और विधि-व्यवस्था कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विधायक प्रो. नागेंद्र राउत, पुपरी एसडीओ गौरव कुमार और एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने पूजा समितियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित नियमों के तहत आयोजन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: शांतिपूर्ण माहौल में सादगी से त्योहार मनाने की अपीलशांतिपूर्ण दुर्गापूजा के लिए बैठक...