सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: अंजनी सिंह बाजपट्टी। 23 अगस्त को शहादत दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अमर शहीद रामफल मंडल के प्रतिमा का अनावरण करेंगे।शहीद के पैतृक गांव मधुरापुर में इसकी तैयारी जोर शोर से शुरू किया है। करीब 3 लाख की लागत से छह फीट ऊंची प्रतिमा जयपुर से मंगाई जा रही है। वही प्रतिमा को स्थापित करने के लिए बाजार में टावर निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सोमवार को ग्रामीणों की ओर से बैठक आयोजित कर तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व मुखिया सियाराम मंडल, भरत मंडल, रामसूरत मंडल, बबलू मंडल, राहुल मंडल, मनोज मंडल सहित मंडल समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इसकी जानकारी देते हुए भरत मंडल ने कहा कि कई वर्ष पहले प्रतिमा को स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण कराया गया था। लेकिन जनप्रतिनिधियों की अन...