सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश थमने के बाद भी कई इलाकों में घंटों जलजमाव की स्थिति बनी रही। कोर्ट बाजार और मुख्य पथ पर गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं प्रताप नगर में कई घरों तक बारिश का पानी पहुंच गया। रिंग बांध के निचले इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बनी रही। नगर निगम की ओर से पंपसेट चलाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर लोगों को तत्काल राहत नहीं मिल सकी। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र कोर्ट बाजार में सड़क पर पानी जमा रहने से पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। ...