सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सनातन परंपरा व सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र वितरण की परंपरा को तीसरे वर्ष भी जारी रखा। विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में त्रिशूल, गदा और धार्मिक ग्रंथ भेंट किए गए। राष्ट्रीय सेविका समिति की दीदियों को मां दुर्गा के प्रमुख आयुध त्रिशूल और गदा भेंट किए गए। मिथिलेश ने कहा कि शस्त्र शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक हैं, जबकि शास्त्र सदाचार, मर्यादा व नैतिक मूल्यों का मार्ग दिखाते हैं। कहा कि शस्त्र व शास्त्र सनातनी परंपरा के अभेद्य कवच हैं। इस पहल का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चार साल से सीने पर कलश रख मां दुर्गा की आर...