Sitamarhi News: शराब सेवन की पुष्टि पर युवक दबोचा गया
सीतामढ़ी, नवम्बर 28 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने महिसार गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में युवक के शरीर में 101 एमजी/100 एमएल अल्कोहल की मात्रा पाई गई। सीएचसी में चिकित्सकीय जांच के बाद भी शराब सेवन की पुष्टि हुई।गिरफ्तार युवक की पहचान महिसार गांव निवासी स्वर्गीय चुन्नू तिवारी के पुत्र पप्पू तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा। इस मामले में रुन्नीसैदपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। मामले का अनुसंधान एसआई दिनेश कुमार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.