Sitamarhi News: शराब पीकर राहगीरों से गाली-गलौज करते तीन गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी बाजार से पुलिस ने शराब के नशे में राहगीरों से गाली-गलौज कर रहे तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भंडारी गांव निवासी रामचंद्र राम, राकेश राम और मिंटू कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि पीटीसी रंजीत कुमार रौशन पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान भंडारी बाजार में तीनों आरोपित शराब के नशे में राहगीरों के साथ गाली-गलौज करते मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाने में ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराने पर तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.