Sitamarhi News: शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिले के पुरनहिया थाने की पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान ई रिक्शा चालक सहित दो धंधेबाज को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान क्षेत्र के कटैया गांव निवासी चुनचुन कुमार और साजन कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अशोगी गांव के निकट सीतामढ़ी जिला के सीमा पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी क्रम में ई-रिक्शा को रोक कर उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में ई रिक्शा से 300 एम एल के 60 बोतल बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.