Sitamarhi News: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर दो बाइक पर लादकर लायी जा रही 330 बोतल (99 लीटर) देसी शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने बुधवार की देर रात दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,एसआई अभिजीत सिंह,एसआई राजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुरसंड के करण कुमार व बथनाहा थाना क्षेत्र के बरियारपुर के चंदन कुमार के रूप में हुयी है। पुलिस ने एक तस्कर को सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या 19 से जबकि दूसरे तस्कर को थाना क्षेत्र के धनाड़ी गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब व दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर करते हुये दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.