Sitamarhi News: शराब के साथ कार सवार दो तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी मद्य निषेध थाना के इंस्पेक्टर सुरेश राम के नेतृत्व में नानपुर के पुल पर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक कार से 86 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रुन्नीसैदपुर के बलिगढ़ निवासी शम्भू साह का पुत्र रघुवीर कुमार व मेहसौल के वीरेंद्र सिंह का पुत्र सर्वेश कुमार के रूप में की गई हैं। इस सम्बंध में एसआई मणिकांत कुमार द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.