सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। सोनबरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 180 लीटर नेपाली सोफी शराब के साथ ऑटो जब्त कर लिया। मौके से चालक को भी गिरफ्तार किया गया। पुअनि सुजीत पुलिस बल के साथ चिलरा बाईपास से सोनबरसा के बीच पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे संदिग्ध ऑटो पर पुलिस की नजर पड़ी। रोककर तलाशी लेने पर चार बोरियों में छिपाकर रखी 600 बोतल नेपाली सोफी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ऑटो और शराब को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सीतामढ़ी के जानकी स्थान महादलित टोला निवासी पवन राउत के रूप में हुई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्...