Sitamarhi News: वैज्ञानिक खेती पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण
सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- Sitamarhi News: शिवहर। आत्मा के तत्वावधान में जिला कृषि अधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को रबी फसलों के वैज्ञानिक उत्पादन विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें शिवहर, पुरनहिया, डुमरी कटसरी, पिपराही और तरियानी प्रखंड के चयनित 200 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को गेहूं, सरसों, चना, मसूर और मक्का की वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उन्नत बीज के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, एकीकृत कीट प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण पर विशेष प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीक अपनाने तथा समय पर बुआई करने का आह्वान किया, ताकि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, अनुमंडल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.