Sitamarhi News: विशेष सेवा शिविर: समस्या का होगा तुरंत समाधान
सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बिजली विभाग जिले के सभी 17 प्रखंड मुख्यालयों में विशेष सेवा शिविर लगाएगा। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना समेत विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और समस्याओं के निराकरण की सुविधा मिलेगी। आपूर्ति प्रमंडल के सहायक अभियंता अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि एक माह तक प्रखंड मुख्यालयों में विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों के कनीय अभियंताओं को प्रखंड स्तर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित अधिकारी अपने-अपने प्रखंड में शिविर की व्यवस्था और समस्याओं के समाधान की निगरानी करेंगे। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.