सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के बड़हरवा, मनियारी, रमनगरा, ससौला ,अख्ता उत्तरी, अख्ता पूर्वी, हरपुर पीपरा, घरवारा, कोठिया राय, मोहनी मंडल, नरहा समेत सभी 11 पंचायतों में रविवार को विशेष ग्राम सभा हुई। अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया ने किया। ग्राम सभा में अपने-अपने पंचायतों में चल रहे सड़क निर्माण,नाला निर्माण, सोलर लाइट, स्वच्छता अभियान,राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नल-जल योजना समेत अन्य सभी योजनाओं का विन्दुवार समीक्षा की गयी। लोगों ने पंचायतों में विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुखिया समेत पंचायत सचिव, विकास मित्र, वार्ड सदस्य, आवास सहायक, रोजगार सेवक, के अलावे पंचायत क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। बीडीओ रीतेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 11 पं...