सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नवरात्र के दौरान सोशल मीडिया पर मां दुर्गा और दुर्गापूजा के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सीतामढ़ी पुलिस ने रामजीवन राय को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के वार्ड -2 का निवासी है। वह एफसीआई का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। सीतामढ़ी एसपी कार्यालय ने कहा है कि आगामी त्योहारों और नवरात्र को देखते हुए जिला सोशल मीडिया सेल विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी रख रही थी। इसी क्रम में 11 अक्टूबर को रामजीवन के सोशल मीडिया प्रोफाइल से मां दुर्गा और धार्मिक आस्था के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री साझा करने का मामला सामने आया। इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। यह भी पढ़ें- Munger News: पेज चार का बॉटम-लौहनगरी जमालपुर की संस्कृति में रची-बसी हैं मां दुर्गा और काली...