सीतामढ़ी, नवम्बर 22 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जिले के तरियानी प्रखंड के अटकोनी पंचायत में एनएएलएसए (मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ित विधिक सेवा योजना, 2025) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अजीत कुमार झा एवं पीएलवी मेनका कुमारी ने उपस्थित लोगों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से संबंधित कानूनी अधिकारों, सरकारी सहायता, मुआवजा योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों को विधिक सहायता प्रदान करना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को अवगत कराया गया कि वन्यजीवों के कारण जान-माल की क्षति होने की स्थिति म...