सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: विद्यालय का ताला तोड़कर सिलेंडर व खाद्यान्न की चोरी ग्रामीणों के जागने पर दो बोरी चावल छोड़कर भागे चोर, एफआईआर दर्जनानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चटगौरा में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने रसोईघर और भंडारगृह का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर तथा बड़ी मात्रा में खाद्यान्न की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रधानाध्यापक रजनी कुमारी ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार को विद्यालय बंद होने के बाद रसोईघर और भंडारगृह में ताला लगाकर सभी शिक्षक घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि विद्यालय के रसोईघर और भंडारगृह का ताला टूटा हुआ है।जांच के दौरान एक गैस सिलेंडर, करीब साढ़े तीन क्विंटल चावल, 50 किलो दाल, 30 किलो लाल चना और पांच किलो सरसों तेल गायब ...