Sitamarhi News: विद्यार्थियों ने दिया लोकतंत्र का संदेश
सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्लस-2 एसआरपीएन हाईस्कूल बाजपट्टी में बुधवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रिची पांडेय के दिशानिर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सभा कक्ष को आदर्श मतदान केंद्र का स्वरूप दिया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने निर्वाचन प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन कर लोकतंत्र का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल पूरी तरह वास्तविक मतदान केंद्र जैसा नजर आया। विद्यार्थियों ने पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, पुलिस बल और सीआरपीएफ जवानों की भूमिका निभाई। सुरक्षा जांच के बाद मतदाता बने छात्र-छात्राओं ने मतदाता पहचान पत्र दिखाकर मतदान केंद्र में प्रवेश किया तथा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.