सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर सीतामढ़ी में पंच सम्मेलन आयोजित सीतामढ़ी। परिचर्चा भवन में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों एवं विकसित भारत-जी राम जी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रावधानों एवं उद्देश्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह भी पढ़ें- विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजितकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन का...