सीतामढ़ी, नवम्बर 28 -- बाइक चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार Sitamarhi News: सोनबरसा, एक प्रतिनिधि। भुतही थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एमके कॉलेज मधुबन के समीप स्थित एक आम के बगीचे में छापेमारी कर चोरी की चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, मौके पर चोरी की बाइकों की खरीद-बिक्री का सौदा किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आम के बगीचे में चोरी की बाइकों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अपर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बगीचे की घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के सुपैना वार्ड 19 निवासी तपे...