Sitamarhi News: वाहन चेकिंग में पिस्टल और कारतूस संग दो गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के मौलानागर से दरियापुर जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्लैमर बाइक सवार दो युवकों को पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, ग्लैमर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किया है। जब्त बाइक का नंबर बीआर 06डीएफ 3893 है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरियापुर वार्ड दो निवासी मो. चांद उर्फ अशद रजा, पिता मो. फिरोज और मो. बदरे आलम, पिता मो. बली आलम के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान दोनों बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक रोककर दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिस्टल व कारतूस बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में चेकिंग अभियान में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.