Sitamarhi News: वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की गई जान, एक गंभीर
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: बथनाहा। थाना क्षेत्र के एनएच-22 स्थित भगवानपुर चौक के समीप बुधवार को बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक सवार नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी बाइक पर नेपाली नंबर अंकित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर भगवानपुर चौक के समीप बाइक और तीन पहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.