Sitamarhi News: वाहन की ठोकर से घायल की मौत से गांव में पसरा मातम
सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: रीगा, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के खरसान गांव निवासी एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान खरसान गांव निवासी स्वर्गीय भवदेव प्रसाद सिंह के 50 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या सुरेंद्र सिंह रीगा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रीगा-परसौनी मुख्य पथ पर स्थित चीनी मिल फैक्ट्री के गेट के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.