Sitamarhi News: वसूली मामले में 6 कर्मियों से शोकॉज
सीतामढ़ी, अगस्त 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में नवजात बच्चों का टीकाकरण कार्ड बनाने के नाम पर कथित रूप से 50 रुपये वसूले जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने सिविल सर्जन कार्यालय के नीचे स्थित कमरा संख्या 220 में कार्यरत छह कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जिन कर्मियों से जवाब तलब किया गया है उनमें कंचन कुमारी, डिंपल कुमारी, राखी कुमारी, कुमकुम कुमारी, रीना कुमारी और पियूष कुमारी शामिल हैं। सभी को 72 घंटे के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
घटनाक्रम जानकारी के अनुसार, बेलसंड प्रखंड के अथरी गांव निवासी अर्चना कुमारी अपने नवजात बच्चे का टीकाकरण कराने सदर अस्पताल पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.